बिहार बोर्ड इंटर प्रायोगिक परीक्षा एडमिट कार्ड :-
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले विद्यार्थियो का प्रायोगिक परीक्षा दिनांक 10.01.2022 से 20.01.2022 तक होगी | इन परीक्षाओ में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड " बिहार विद्यालय परीक्षा समिति " द्वारा समिति के Website पर अपलोड कर दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड किया जा सकता है।
प्रायोगिक परीक्षा का एडमिट कार्ड केवल विद्यालय प्रधान ही डाउनलोड कर सकते है। विद्यालय प्रधान इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके हस्ताक्षर एवं मुहर के साथ विद्यार्थीयो को उपलब्ध कराएंगे।
नीचे दिए गए लिंक पर जाकर उसे डाउनलोड किया जा सकता है।
बिहार बोर्ड प्रायोगिक परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड
प्रायोगिक परीक्षा केंद्र:-
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ( बिहार बोर्ड ) ने परीक्षा के बेहतर तरीके से आयोजन व निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया है। ये कंट्रोल रूम प्रायोगिक परीक्षाओं के दौरान सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक कार्यरत रहेगा। परीक्षा में किसी भी तरह की समस्या आने पर 0612-2230009 पर कॉल की जा सकती है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने शुक्रवार को बताया कि इंटरमीडिएट वार्षिक प्रोयोगिक परीक्षा 2021 का आयोजन राज्य के कुल 3,123 प्रैक्टिकल केंद्रों पर किया जा रहा है। पटना में कुल 167 प्रैक्टिकल केन्द्र हैं। बोर्ड की ओर से प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए विद्यार्थियों का अलग से एडमिट कार्ड जारी किया जा चुका है।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा प्रायोगिक परीक्षा का एडमिट कार्ड अपने आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है। ज्ञात हो कि इस परीक्षा का परीक्षा केंद्र अपने विद्यालय में नहीं होगी। यह अन्य परीक्षाओं की तरह अपने विद्यालय के अलावा दूसरे विद्यालय में आयोजित किया जायेगा जो आपके विद्यालय के नजदीकी विद्यालय में ही होगा। प्रायोगिक परीक्षा केंद्र के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Bihar Board intermidiate Model Paper Download in PDF format